PM Modi LIVE: PM मोदी कुछ ही देर में करेंगे अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन
PM Narendra Modi LIVE Updates: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट करके कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मौके पर एक लेख लिखा है. जिसमें वे लिखते हैं कि यह नीति किस प्रकार भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों का केंद्र बनाने के लिए तैयार की गई है. धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने लेख में कहा कि ज्ञान ही शक्ति है. भारत की समृद्ध ज्ञान क्षमता वेदों और उपनिषदों में स्पष्ट है, जो सदियों से ज्ञान के विशाल स्रोत के रूप में काम कर रहे हैं. नालंदा और तक्षशिला जैसे हमारे प्राचीन भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ, भारत अतीत का एक अंतरराष्ट्रीय ज्ञान केंद्र रहा है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों का केंद्र बनाने के लिए तैयार की गई है.
Leave a Reply