नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज प्रदेश कार्यालाय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 31 मार्च को होने वाले कार्यक्रम मैं भी चौकीदार हूँ अभियान को लेकर पत्रकार वार्ता की।
तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च को शाम 5 बजे अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रम “मैं भी चैकीदार हूँ” को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से तालकटोरा स्टेडियम से देश भर के 500 स्थानों के लोगों से सीधा संवाद करेंगे-मनोज तिवारी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ऐसी प्रवृति अपनाई हुई है जिसके आधार पर वो कोई भी निराधार बात बोल जाते है।
देश की जनता के बीच झूठ बोलना और प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस अध्यक्ष की प्रवृति हो गई है। कांग्रेस वंशवाद की जननी है। कांग्रेस की एक पीढ़ी से लेकर जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा, राजीव, मनमोहन,सोनिया और राहुल तक ने गरीबी मिटायेगें का नारा दिया। गरीबी मिटाने का काम तो कांग्रेस ने किया नहीं पर गरीबों को मिटाने का काम किया है।
राहुल गांधी द्वारा सर्वाजनिक तौर पर प्रधानमंत्री के लिए कहे गये शब्दों को देश की जनता ने अस्वीकार करते हुये, प्रधानमंत्री के अपमान को अपना अपमान मान कर सवा सौ करोड़ देशवासियों ने कहना शुरू कर दिया जी हाँ मैं भी चौकीदार हूँ।
Leave a Reply