PM मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से मिलने पर बोले…

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि थोड़ी देर पहले आप सभी का परिचय जब हो रहा था, तो मैं सच में हैरान था। इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो अदभुत है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से मिलने के दौरान कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ करके दिखाया है, उसके बाद आपको और कुछ अच्छा करने की इच्छा होगी। एक प्रकार से ये जिंदगी की शुरुआत है। आपने मुश्किल परिस्थितियों में साहस दिखाया, किसी ने अलग-अलग क्षेत्रों नें उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आपके साहसिक कार्यों से मुझे प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले से कहा था – कर्तव्य पर बल। ज्यादातर हम अधिकार पर बल देते हैं। आप अपने समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपनी ड्यूटी के लिए जिस प्रकार से जागरूक हैं, ये देखकर गर्व होता है। आप युवा साथियों के साहसिक कार्यों के बार में जब भी मैं सुनता हूं तो मुझे भी प्रेरणा मिलती है। आप जैसे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ही इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *