PM मोदी ने कहा – 17वीं लोकसभा में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय, पहले से ज्यादा काम हुआ

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के डॉ. बीडी मार्ग स्थित संसद भवन के सदस्यों के लिए बहुमंजिला फ्लैटों (Multi Storeyed Flats) का उद्घाटन किया। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इन इमारतों को पूरी तरह से आधुनिक बनाया गया है। इसके लिए पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

[object Promise]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संसद के सदस्यों के लिए बहुमंजिला फ्लैटों (Multi Storeyed Flats) का उद्घाटन किया। 80 साल से अधिक पुराने आठ बंगलों को 76 फ्लैट बनाने के लिए पुनर्विकास किया गया है।

बता दें कि ये फ्लैट नई दिल्ली के डॉ. बीडी मार्ग पर बनाए जा रहे हैं। 80 साल से अधिक पुराने आठ बंगलों को 76 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। कोरोना वायरस के प्रभाव के बावजूद स्वीकृत लागत से लगभग 14 प्रतिशत की बचत और समय से पहले इन फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है।

इस दौरान पीएम मोदी ने नए आवास के लिए सांसदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त हुआ। अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ। 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण इसी सरकार में हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन की नई बिल्डिंग का निर्माण इसी सरकार में हुआ। हमारे देश में हजारों पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन दिया है। उनकी याद में भी नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ।

उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से 17वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हुआ है। इस दौरान देश ने जैसे निर्णय लिए हैं, उससे ये लोकसभा इतिहास में दर्ज हो गई है। इसके बाद 18वीं लोकसभा होगी। मुझे विश्वास है, अगली लोकसभा भी देश को नए दशक में आगे ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पीएम ने कहा कि 16वीं लोकसभा में 60 प्रतिशत ऐसे बिल रहे हैं जिन्हें पास करने के लिए औसतन 2-3 घंटे तक की डीबेट हुई है। हमने पिछली लोकसभा से ज्यादा बिल पास किए, लेकिन पहले से ज्यादा डीबेट की है। ये दिखाता है कि हमने प्रोडक्ट्स भी फोकस किया है और प्रोसेस को भी निखारा है।

पीएम बोले, सिर्फ बीते एक डेढ़ वर्ष की बात करें तो देश ने किसानों को बिचौलियों के चंगुल से आजाद कराने का काम किया है, ऐतिहासिक लेबर रिफॉर्म्स किये हैं, कामगारों के हितों को सुरक्षित किया है। देश ने जम्मू कश्मीर के लोगों को भी विकास की मुख्यधारा और अनेक कानूनों से जोड़ने का काम किया है। पहली बार जम्मू कश्मीर में अब भ्रष्टाचार के खिलाफ काम हो सके ऐसे कानून बन पाए हैं।

इन फ्लैट्स का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कांस्पेट के तहत किया गया है। इसके लिए फ्लाई ऐश और ढहाई गई इमारतों से निकले मलबे से निर्मित ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। एनर्जी एफिसिएंसी को बढ़ाने के लिए इसमें एलईडी लाइट फिटिंग्स, लाइट कंट्रोल के लिए सेंसर, कम बिजली खपत सुनिश्चित करने के लिए वीआरवी सिस्टम से लैस एयर कंडीशनर, पानी की बचत करने वाली कम बहाव वाली टोटियां, वर्षा जल संचयन व्यवस्था और इमारतों की छतों पर सौर संयंत्र लगाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *