PM मोदी जवानों की शहादत पर बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान…

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन से विवाद पर पहली बार बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि हमारे जवानों की शहादत हुई है, वो व्यर्थ नहीं जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व करना चाहिए, वे मारते-मारते मरे हैं।

आज (बुधवार) राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 पर बातचीत के पहले पीएम मोदी ने चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश को भरोसा देता हूं कि जवानों बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने हमेशा से अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर काम किया है। हमेशा उनके विकास और कल्याण की कामना की है, जहां कहीं मतभेद भी रहे हैं, हमने हमेशा ये प्रयास किया है कि मतभेद विवाद नहीं बने। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं, लेकिन अपने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता भी नहीं करते है, जब भी समय आया है हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, अपनी क्षमताओं को साबित किया है।

मोदी की चीन को चेतावनी : भारत माकूल जवाब देने में सक्षम

चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारत शांति चाहता है, लेकिन उकसाया गया तो हर हाल में माकूल जवाब देने में सक्षम है। प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह और देश के 15 मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि शहीद जवानों पर देश को गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे दिवंगत शहीद वीर जवानों के विषय में देश को इस बात का गर्व होगा कि वे मारते-मारते मरे हैं। भारत शांति चाहता है, लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुरू होने के पहले प्रधानमंत्री मोदी और अन्य सभी ने वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। लद्दाख सीमा पर गलवान घाटी में सोमवार को चीन के साथ हुई झड़प में देश के 20 बहादुर सैनिक शहीद हुए थे। शुरुआत में एक अफसर सहित तीन जवानों के शहीद होने की बात सामने आई थी, मगर बाद में सेना ने 17 और जवानों के शहीद होने की पुष्टि की थी।

इस घटना के बाद से चीन और भारत की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इससे पूर्व बयान जारी कर कह चुके हैं कि भारत अपने शहीदों के बलिदान को याद रखेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *