PM मोदी का प्रियंका गांधी की एंट्री पर दिया बड़ा बयान

[object Promise]

मुंबई । बीजेपी बूथ वर्कर्स से संवाद में बिना नाम लिए पीएम मोदी का प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। कांग्रेस द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी को सौंपने के बाद लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर हमला किया है। महाराष्ट्र में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है पर भाजपा लिए पार्टी ही परिवार है।

सिर्फ भाजपा में लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन होता है। देश में कुछ अन्य दल भी कांग्रेस के गोत्र के हैं। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत से मतलब कांग्रेस कल्चर से है। हमारा विरोध कांग्रेस की संस्कृति से है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आज देख रहा है कि माओवाद को हराने की हमारी जो रणनीति वह पूरी तरह से कामयाब हो रही है. माओवाद प्रभावित जिलों में करीब 4.5 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है. कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 2400 मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं. माओवाद से प्रभावित जिलों में 8 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जा रहे हैं.।

पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हमने छात्रों के लिए प्रमाणपत्रों को सेल्फ अटेस्टेड करने की प्रक्रिया शुरू की. डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार को रोकने में हमें कामयाबी मिली है. आज पासपोर्ट बनवाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है.।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े गरीबों को दिए गए आरक्षण के पवित्र काम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पिछले दरवाजे से अदालत में चुनौती देने का प्रयास कर रही है.।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *