प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कुछ न कुछ लीक से हटकर करते हैं जिससे वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसा ही कुछ किया है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 6वीं बार देश के नाम संबोधन करने के बाद पीएम मोदी सीधे अपने आवास पर पहुंचें और राखी बंधवाई। पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधने के लिए देशभर से महिलाएं दिल्ली पहुंची थीं। बच्चियां अपने साथ पीएम के लिए कार्ड और गिफ्ट भी लेकर आईं।
राखी बंधवाते समय पीएम नरेंद्र मोदी छोटी-छोटी बच्चियों के साथ खेलते भी दिख रहें हैं। पीएम मोदी की राखी बंधवातें हुई यह वीडियो भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन के पर्व को बखूबी बयां कर रही है। राखी बांधने समय महिलाओं और बच्चियों ने पीएम मोदी को खुद से लिखा हुए कुछ लेटर भी दे रही हैं।
#WATCH Delhi: Women & children tie rakhi to Prime Minister Narendra Modi. #RakshaBandhan2019 pic.twitter.com/VLp0WFzbVk
— ANI (@ANI) August 15, 2019
आपको बता दें कि हर साल राखी के मौके पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत देश की चर्चित हस्तियों को राखी बांधने के लिए बहनें पहुंचती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने क लिए स्कूली बच्चियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, ब्रह्मकुमारी, एनसीसी कैडेट्स, समेत देश भर से महिलाएं पहुंचीं।
छोटी बच्चियों से पीएम राखी बांधने के दौरान कुछ बात करते भी नजर आए। कुछ बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। पीएम ने आज लालकिले से अपने संबोधन में भी देश को रक्षाबंधन के त्योहार की बधाई दी।
रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी सबको राखी की बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को राखी के त्योहार पर बधाई दी।
देशभर में तैनात सुरक्षा बलों केज जवानों को भी महिलाओं ने देश की रक्षा करने के कारण राखी भेजी है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधकर त्योहार मनाया।
Leave a Reply