विदेश:- आज पाकिस्तान में पेट्रोल 30 रुपये उछला है। जिसके बाद पाक में पेट्रोल की कीमत 174 के पार वही डीजल की कीमत 170 के पार है। पेट्रोल में आई इस बढ़ोत्तरी के बाद पाक में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने वर्तमान सरकार को घेरे में लिया। पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार को असंवेदनशील सरकार करार दिया है।
उन्होंने कहा यह सरकार असंवेदनशील है इसने हमारी सरकार द्वारा रूस के साथ किए गए तेल के सौदे को आगे नहीं बढ़ाया जिसके बाद अब पाकिस्तान की जनता को तेल के दाम में उछाल को देखना पड़ रहा है और महंगाई से जूझना पड़ रहा है। वही भारत की तारीफ करते हुए इमरान बोले अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी रूस से 25 रुपये की कम दर से तेल खरीदने में सफल रहे लेकिन हमारे यहां की सरकार ने अपनी असंवेदनशील नीतियों के चलते ऐसा नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा यह एक बार मे बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी है इतनीं बढ़ोत्तरी भविष्य के लिए ठीक नहीं है अगर रूस के साथ हुए तेल के सौदे को शहबाज सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया तो पाक पर तेल महंगाई की गाज गिरेगी और आगामी समय मे पाकिस्तान को बड़े आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।
Leave a Reply