Petrol-Diesel Price: इन शहरों में सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Rates on 16 June 2023: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी हुई है, जिस कारण कच्चा तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.21 फीसदी गिरकर 70.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.07 फीसदी घटकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल पर है. 

इस बीच तेल कंपनियों ने देश में नए फ्यूल रेट्स अपडेट कर दिए हैं. कहीं पर पेट्रोल के दाम में कमी हुई है तो कहीं पर डीजल की कीमत में उछाल देखी गई है. हालांकि दिल्ली समेत महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. 

महानगरों में फ्यूल रेट्स 

  • देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल प्राइस 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है
  • मुंबई में पेट्रोल प्राइस 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

किन शहरों में सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 1 पैसा बढ़ा है और इसकी कीमत 96.77 रुपये प्रति लीटर है. यहां डीजल 1 पैसा बढ़कर 89.94 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में डीजल 13 पैसा बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 14 पैसा बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर है. प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 47 पैसे घटकर 97.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 46 पैसे कम होकर  90.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

गुरुग्राम में ​डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 89.80 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 96.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे सस्ता होकर 108.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 93.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमत 38 पैसे चढ़कर 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे बढ़कर 94.86 रुपये प्रति लीटर है. 

यहां चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट्स 

तेल कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एसएमएस की व्यवस्था की है, जिसके तहत सिर्फ एक मैसेज से आप अपने शहर का फ्यूल रेट चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजकर फ्यूल रेट जान सकते हैं. 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *