उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में जारी सियासी रणभूमि अब अंतिम चरण की ओर अग्रसर हो चुकी है। सभी दल जनता को लुभाने के लिए कमर कस चुके हैं और सभी दिग्गज नेता वाराणसी में लगातार जनसभा कर रहे हैं। अब इसी संदर्भ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में रोड शो किया। वाराणासी में मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा ओर प्रधानमंत्री ने मिर्जापुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, कि मैं उस महिला से कहना चाहूंगा जिसका वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और उसने कहा था कि उसने मोदी का नमक खाया है। शुक्रिया अपने मेरा नमक नहीं खाया बल्कि अपने अपने वोट का नमक खाया है। आपका कहा एक एक शब्द मेरे लिए आशीर्वाद है। जो नमक अपने मुझे खिलाया है मैं उसका पूरी उम्र कर्जदार रहूंगा।
जानकारी के लिए बता दें अभी पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमे महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता था कि वह बार बार कह रही थी हम मोदी को वोट देंगे मोदी का हमने नमक खाया है। जिसके बाद आज मोदी ने अपनी रैली में इस वीडियो का जिक्र किया। रैली को सम्बोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल का जिक्र किया।
उन्होंने कहा, कोरोना के भीषण दौर में देश ने बड़ा संकट झेला है। कोरोना ने देश को ऐसे मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है। जहां देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। पूरी दुनिया कोविड के प्रकोप से तहिमाम कर रही थी तब भारत अपने देश के नागरिकों के साथ खड़ा था । पिछले दो साल से भारत 80 हजार नागरिकों को मुफ्त राशन दे रहा है। भारत इस कोरोना के काल मे एकजुट खड़ा है। भारत ने एकता का परिचय दिया और संकट के दौर में वह कदम से कदम मिलाकर एकजुट खड़ा रहा। पिछले दो साल से भारत 80 हजार नागरिकों को मुफ्त राशन दे रहा है। भारत इस कोरोना के काल मे एकजुट खड़ा है। भारत ने एकता का परिचय दिया और संकट के दौर में वह कदम से कदम मिलाकर एकजुट खड़ा रहा।
Leave a Reply