Delhi – देश मे बढ़ते अपराध देखकर हर कोई चिंतित हैं। वही अगर हम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करे तो यहां अपराध की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। दिल्ली में करीब 440 फीसदी अपराध में बढ़ोतरी देखी गई है। जो वास्तव में चिंता का विषय बनी हुई है।
जानकारी के लिए बता दें दिल्ली में बढ़ते अपराधों के परिपेक्ष्य में प्रजा फाउंडेशन द्वारा ‘स्टेट ऑफ पुलिसिंग और लॉ एंड ऑर्डर इन दिल्ली‘ ने एक आकड़ा प्रस्तुत किया है। इस आंकड़े में यह दावा किया गया है कि दिल्ली में 440 फीसदी अपराध में बढ़ोतरी हुई है और दिल्ली प्रशासन से अपराध पर त्वरित कार्यवाही भी नही की है।
उनकी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में साल 2012 से लेकर 2021 के बीच अपराध में बढ़ोतरी हुई है और दिल्ली में चोरी, रेप , मारपीट जैसी घटनाएं ज्यादा सामने आई है। रिपोर्ट को देखकर यह तो साफ है कि अब लोग अपराध बर्दाश्त नही कर रहे हैं और अपने खिलाफ होने वाले अनन्या के खिलाफ कानून का सहारा ले रहे हैं। लेकिन एक सवाल यह भी है कि कानून उनकी कितनी मदद कर रहा है।
प्रजा फाउंडेशन की ओर से रिपोर्ट जारी करते हुए कहा गया, दिल्ली में अपराध की बढ़ती गति चिंताजनक है। क्योंकि अपराध कभी भी लोगो को सुख नही देता। अपराधों की अगर बात करे तो महिलाओ के खिलाफ होने वाले अपराध की संख्या में 56 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसे रोकने के लिए प्रशासन को कठोर कदम उठाने चाहिए। क्योंकि न्याय में देरी कही न कही अपराधियों को बढ़ावा देती है।
Leave a Reply