Pandit Shiv kumar sharma पीछे छोड़ गए इतिहास में लिखा जाने वाला संगीत

डेस्क। संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा 10 मई को इस दुनिया से हमेशा के लिए रुख्सत हो गए हैं। लेकिन उनके संतूर से निकली सुरीली और खूबसूरत धुन और उनके म्यूजिक का जादू हमेशा भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज हम उनकी कुछ रचनाओं का जिक्र करेंगे जो हमेशा अमर रहेंगी उनके म्यूजिक में वो जादू है, जिसे सुनकर लोगों के दिल को सुकून और मन को शांति मिलती है।

1. Walking In The Rain

पंडित शिव कुमार शर्मा का ये म्यूजिक मन को काफी सुकून देने वाला है। इसे सुनकर मस्तिष्क एकदम रिलैक्स हो जाता है। आपकी थकावट दूर हो जाती है।

2. Spirit Of Kashmir 

कश्मीर की खूबसूरती के चर्चे कभी न खत्म होने वाले होते हैं। इसी कड़ी में पहाड़ों और झरनों की धुन वाला म्यूजिक किसी को भी अपने मोह में बांध सकता है। यह म्यूजिक कुछ ऐसा ही है जिसे सुनने के बाद आप इसे बारंबार सुनेंगे।

3. Raga Shanti Prerna

वैसे तो इस म्यूजिक एल्बम का नाम Ru-Ba-Ru है। ये राग एक कमाल का कम्पोजीशन हैं। 

4. Twilight Zone

पंडित शिव कुमार और हरी प्रसाद चौरसिया ने मिलकर इस धुन का निर्माण किया है। यह मनभावक संगीत के कसौटी पर खरा उतरता है। दोनों की जोड़ी का ये सबसे खूबसूरत कंपोजिशन भी माना जाता है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *