पाकिस्तान सिर्फ एक धर्म को करता टारगेट

देश: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका में नागरिकों को अनेको समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वही श्री लंका में रह रहे भारत के लोगो की सुरक्षा को लेकर भारत ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत श्री लंका की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भारत को श्री लंका के हालातों का पता है। 

वही श्री लंका में रह रहे भारत के लोगो की सुरक्षा भारत सरकार के लिए अहम है। भारत सरकार उनकी सुरक्षा के लिये हर सम्भव कदम उठाएगी। लेकिन श्री वहां रह रहे लोगो को सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि स्थिति अभी भी नाजुक है।
उन्होंने श्री लंका में रह रहे भारतीयों के संदर्भ में कहा, भारतीय यात्री वहां मुद्रा कन्वर्जन और ईंधन के हालात जैसी सभी ज़रूरी बातों की पड़ताल कर ले। हम उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखेगे। हमारी नजर उनकी गतिविधियों पर है। श्री लंका में अभी तक किसी को कोई नुकसान नही हुआ है और सभी सुरक्षित है।
उन्होंने श्री लंका के साथ पाक में सिख समुदाय की महिला के अपहरण पर टिप्पणी करते हुए कहा, यह चिंताजनक है। पाकिस्तान में जिस प्रकार से एक धर्म को टारगेट करके उस धर्म के अनुयायियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह वास्तव में ह्रदय को झझकोर देता है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *