पाक पीएम ने देश के सर्वोच्च न्यायालय पर लगाया बड़ा आरोप

डेस्क। विपक्षियों के अनुसार पाकिस्तान में पीएम की कुर्सी छिन जाने के बाद से ही इमरान खान बौखते हुए नज़र आ रहे हैं। तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने अब न्यायपालिका पर कई सवाल उठाए हैं। 

इमरान खान ने आधी रात को ज्यूडिशरी के दरवाजे खोलने को एक बड़ी साजिश करार दिया है।

बता दें कि नेशनल असेंबली में सफल अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इमरान को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सत्तारूढ़ पीटीआई के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के उपाध्यक्ष के फैसले को बदल दिया था। जिसके बाद प्रस्ताव के पेश होते ही इमरान अपनी सत्ता से हाथ धो बैठे।

सत्ता खोने के बाद बुधवार को पेशावर में रैली में इमरान खान ने न्यायपालिका पर शिकंजा कसा। उन्होंने अपने बयान द्वारा पूछा, “मैं न्यायपालिका से पूछता हूं कि आपने आधी रात में कोर्ट क्यों खोली। यह देश मुझे 45 साल से जानता है। क्या मैंने कभी कानून तोड़ा है? जब मैंने क्रिकेट खेला तो क्या कभी किसी ने मुझ पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया? हर बार जब कोई प्रधानमंत्री पद से हटाया जाता था तो लोग खुशी मनाते थे, लेकिन जब मुझे पद से हटाया गया तो जनता ने इसका विरोध किया।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *