पाक प्रशासन कश्मीर के लोग गुस्से से हुए एटम बम किया विरोध

पाकिस्तान: पाकिस्तान के नेतृत्व में जो कश्मीर है वहां बीते कई दिनों से उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग काफी परेशान है। इस प्रदर्शन की शुरुआत इस साल 25 जुलाई को हुई। जम्मू कश्मीर के एक राष्ट्रवादी दल ने बिजली कटौती का विरोध किया और इसके लिए रावलकोट ज़िले में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। 

प्रदर्शकारियों का दावा है की बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है। बिजली बिल में इजाफा हुआ है। जबर्दस्ती ही बिजली के बिल के साथ टैक्स जोड़ा जा रहा है। बिजली का उत्पादन सही हो रहा है उसके बाद भी बिजली कटौती की जा रही है। जो इस मामले पर अपनी आवाज प्रखर कर रहा है उसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
बिजली की समस्या ने निजात पाने के लिए पाकिस्तान प्रशासन के कश्मीर में प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया तो इस प्रदर्शन ने हिंसा का रूप धारण कर लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के मध्य हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले फेंके। इस प्रदर्शन में वकील, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और मुख्यधारा के राजनीतिक दल भी शामिल हुए थे।

जाने प्रदर्शन की मुख्य वजह:- 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन की मुख्य वजह पाकिस्तान प्रशासन के नेतृत्व में कश्मीर का भविष्य है। लोगो को अपने भविष्य की चिंता है उन्हें आगामी समय के हालात सता रहे हैं। क्योंकि लोगो को सूचना मिली है कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के अंतरिम संविधान में संशोधन करके इस पर पूरी तरह नियंत्रण करने की योजना बना रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *