“Padmavat” 25 जनवरी को होगी रिलीज, फिल्म को मिला सर्टिफिकेट

[object Promise]

मुंबई. फिल्म पद्मावत (पहले- पद्मावती) के रुपहले पर्दे पर दिखाने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है. इसके साथ ही संजयलीला भंसाली की इस फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है. लंबे विवाद के बाद अब यह फिल्म 25 जनवरी को पर्दे पर आएगी. इससे पहले फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन बढ़ते विवाद के कारण इसे टाल दिया गया था.

[object Promise]
maharashtra-Film-Padmavat-Certificate-released-on-25th-January-Bhansali-

विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म दिखाने के लिए एक पैनल बनाया था, जिसमें इतिहासकार भी मौजूद थे. इस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को 5 संशोधन के बाद सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी मिल गई. इससे पहले फिल्म को 12 जनवरी को रिलीज करने की भी बात सामने आई थी, लेकिन अब यह 25 जनवरी को रिलीज होगी.

सर्टिफिकेट के लिए फिल्म में 5 बदलाव करने की बात की गई थी-. फिल्म में एक डिस्क्लेमर लगाया जाएगा जिसमें यह बताया जाएगा कि फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता का दावा नहीं करती है. -फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत किया जाएगा. -फिल्म में दिखाए गए गलत और भ्रमित करने वाले ऐतिहासिक स्थलों में बदलाव किया जाएगा. पांचवें बदलाव के तौर पर फिल्म में एक डिस्क्लेमर देने को कहा गया था कि यह किसी भी तरह से सती प्रथा का समर्थन या उसे महिमामंडित नहीं करती है.

अब यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी और अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन के साथ पर्दे पर टकराएगी. खबर यह भी है कि नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म अय्यारी की रिलीज को 26 जनवरी से 9 फरवरी के बीच के लिए टाल दिया गया है. यह फिल्म भी 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *