उपराष्ट्रपति: कल राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो गया वही अब सबकी नजर उपराष्ट्रपति चुनाव पर टिकी हुई है। एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने कल अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। वही आज विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा आज अपना नामांकन का पर्चा भरेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगो को बताया कि वह मंगलवार यानी 19 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेगी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, कि भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वह अपना नामांकन मंगलवार को भरेंगी. उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह मुश्किल चुनाव होगा, लेकिन मुझे किसी चुनौती से डर नहीं है. मैं सभी विपक्षी दलों के नेताओं को मेरी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देती हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि यह मुश्किल लड़ाई है, लेकिन राजनीति में जीत-हार कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा लड़ाई है.
वही शरद पवार ने ट्वीट कर कहा, उपराष्ट्रपति के चुनाव पर चर्चा के लिए सोमवार शाम मेरे आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई.’ मार्गरेट अल्वा आज मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी और इसके मौके पर कई विपक्षी नेता मौजूद रहेंगे। जानकारी के लिए बता दें शरद पवार के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और जयराम रमेश, माकपा महासचिव सीतराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा, डीएमके नेता कनिमोई, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव के साथ अन्य कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।
बता दें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है। इनका मुकाबला एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के साथ होगा। आज उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
Leave a Reply