महंगाई को लेकर सरकार पर बरसा विपक्ष, मैं तो उन लोगो को ढूंढ रहा जो सिलेंडर का डमी लेकर प्रदर्शन करते थे

Delhi| आज सुबह आम जनता को महंगाई का तोहफा मिला पेट्रोल डीजल के दाम सहित सिलेंडर के दाम में उछाल आया। अब इस बढ़ोत्तरी को लेकर विपक्ष लगातार सत्ताधारी सरकार को घेर रहा है। अभी हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई का तोहफा दिया है। वही अब महंगाई को लेकर सपा के प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सरकार पर तंज कसा है। 

उन्होंने अपने बयान में कहा, महंगाई तो हमेशा की कमर तोड़ती रही है बस बीच मे चुनाव था तो इसपर कुछ दिनों के लिए विराम लगा दिया गया था। उन्होंने कहा सरकार की यह नीति है कि जब जब चुनाव आए महंगाई पर लगाम कसी जाए और जैसे ही चुनाव खत्म हो इसकी गाज जनता पर गिरा दी जाए। जनता की समस्या से उन्हें कोई मतलब नहीं है। महंगाई की मार से जनता पूरी तरह पीड़ित और दुखी हैं।
वही पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पूरी के इस बयान को इंगित करते हुए वह बोले कि मंत्री जी ने कहा था कि पेट्रोल डीजल के दामो में होने वाली बढ़ोत्तरी का चुनाव से कोई सम्बंध नहीं है। यह ठीक उसी प्रकार है जैसे इंग्लैंड में कहा गया था कि राजा की कोई गलती नहीं है। लेकिन इनका सच सबके सामने है। जब चुनाव था तब यह दामो को स्थिर किए थे लेकिन अब दामों में उछाल आया है। इन्होंने घरेलू गैस समेत हर चीज के दाम बढ़ा दिए हैं। 
वही राजद के नेता मनोज झा ने कहा कहा वह अगर पेट्रोल डीजल के दाम पांच हजार रुपए लीटर कर दे तब भी उन्हें यह पैतरा मालूम है कि जनता से वोट कैसे हासिल करना है। आज पेट्रोल डीजल के दाम उफना गए हैं। गैस के दामो में उछाल आया है। मैं अब उन लोगों की तलाश कर रहा हूँ जो सिलेंडर का डमी लेकर प्रदर्शन करते दिखाई देते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *