SSY Yojna नई दिल्ली । अगर आप अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के बारे में सोच रहे हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना पर सरकार 7.6 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रही है। आने वाली अप्रैल-जून तिमाही के लिए भी यही ब्याज दरें समान रहेंगी। बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बालिकाओं के लिए शुरू की गई एक छोटी जमा योजना है।
इस योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना का खाता 10 वर्ष या उससे कम की बालिका के अभिभावक या माता-पिता द्वारा खोला जा सकता है। सरकार की इस योजना में आपको न सिर्फ शानदार रिटर्न कमाने का मौका मिलेगा बल्कि आप टैक्स भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सबकुछ…
SSY योजना क्या है?
इस योजना के तहत आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये की राशि जमा कर सकते हैं। यह खाता खुलवाने से आपको अपनी बेटी की पढ़ाई और आगे के खर्चे से काफी राहत मिलती है। इसमें एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है। अगर दो बेटियां हैं तो दोनों के नाम से अलग-अलग खाता खोलना होगा।
कहां खुलवाएं खाता?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी भी डाकघर या वाणिज्यिक शाखा की किसी भी अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है। इस योजना के तहत, खाता 10 वर्ष की आयु से पहले बालिका के जन्म के बाद न्यूनतम 250 रुपये जमा करके खोला जा सकता है।
क्या-क्या चाहिए होंगे दस्तावेज?
चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा की जा सकने वाली अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये है। खाता खोलने के लिए आपको अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म के साथ डाकघर या बैंक में जमा करना होगा। इसके अलावा बालिका और माता-पिता का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट देना होगा।
यह खाता कब परिपक्व होता है?
सुकन्या समृद्धि खाता खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद या शादी के समय (1 महीने पहले या शादी की तारीख के तीन महीने बाद) जब बेटी 18 साल की हो जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज 7.6 प्रतिशत है।
15 लाख का लाभ मिलेगा
आपको बता दें कि अगर आप इस योजना में हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं, यानी 36000 रुपये सालाना लगाने के बाद 14 साल बाद आपको 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग की दर से 9,11,574 रुपये मिलेंगे। 21 साल यानी मैच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये होगी।
Leave a Reply