पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी नूपुर शर्मा टूटा ट्रेंड में है अरेस्ट नूपुर शर्मा

राजनीति:- पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वही एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि नूपुर शर्मा की त्वरित रूप से गिरफ्तारी होनी चाहिए। इन्होंने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगम्बर मोहम्मद अली पर विवादित बयान दिया था जिसके परिपेक्ष्य में इनपर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 153ए, 295ए और 505(2) के तहत बीजेपी की प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है। 

 

नूपुर शर्मा के इस बयान के बाद राजा एकेडमी ने उनको लेकर तहरीर दर्ज की और कहा इनकीं गिरफ्तारी को लेकर मुहिम चलाई। उन्होंने #ArrestNupurSharma टैग चलाया था और लोगों से अपील की थी कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस हैशटैग के साथ अपना विरोध दर्ज कराएं। इस मुहिम के बाद टीपू सुल्तान की ओर से एक ट्वीट आया है जिंसमे यह कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ तहरीर दर्ज की है। 
लेकिन भारत मे पैगम्बर मोहम्मद अली को लेकर विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा इस समय पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बनी हुई है और पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर इनकीं गिरफ्तारी को लेकर लगातार हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। लोग लगातार वहां इनकीं गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इन्हें इस्लाम विरोधी बता रहे हैं। 
पाकिस्तान के जहाँगीर खान नाम के यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा की भारत मे हमारे पैगम्बर मोहम्मद अली का अपमान हुआ है। उस महिला की गिरफ्तारी होनी चाहिए वही सभी मुस्लिम देशों को भारत का वहिष्कार करना चाहिए। वही एक अन्य यूजर कहता है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है भारत मे पैगम्बर मोहम्मद का अपमान हुआ है भाजपा प्रवक्ता के इस बयान ने दुनिया मे मुसलमान की भावना और उनके सम्मान को आहत किया है। 

 

वही एक अन्य यूजर कहता है कि एक महिला जो की टीवी डिबेट में आकर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर अभद्र टिप्पणी करती है उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान में अरेस्ट नूपुर शर्मा ट्रेंड कर रहा है और यह कल से टॉप ट्रेंड में बना हुआ है इसमे नूपुर शर्मा के विरोध में 300 से ज्यादा ट्वीट किये जा चुके हैं और लोग लगातार इसके साथ ट्वीट कर रहे हैं और नूपुर शर्मा का विरोध कर रहे हैं। 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *