नीतीश कुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा, भाजपा ने हमेशा किया अपमान

Nitish government Live: बिहार में जारी सियासी युद्ध के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। अब बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपते हुए दावा नई सरकार बनाने का दावा किया है।

राज्यपाल को अपनी इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार सींधे राबड़ी आवास पहुंचे जहां तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक बिहार की राजनीति में अब बड़ा परिवर्तन देंखने को मिल सकता है। भाजपा और JDU का गठबंधन टूटने को लेकर कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा, महागठबंधन ने नितीश कुमार को नेता मान लिया। 
वही JDU की बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, भाजपा ने हमारी पार्टी का अपमान किया। उसने हमें खत्म करने की साजिश रची। वह हेमशा ही हमे अपमानित करते रहे। वही अब बुधवार को बिहार में नई सरकार बनेगी और इसी दिन शपथ ग्रहण समाहरोह होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *