नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने का डेथ वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट के निर्णय के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों को फांसी से न्याय व्यवस्था में भरोसा बढ़ेगा। मेरी बेटी को न्याय मिला है और सात साल का आंसू भरा इंतजार भी खत्म हुआ है।
उन्होंने कहा कि 4 दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी और निर्भया के पिता ने भी कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले से हम खुश हैं, दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा।
आपको बताते जाए कि दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप केस की पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। पटियाला हाउस कोर्ट के जज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चारों दोषियों से बात की। सुनवाई के दौरान निर्भया की मां और दोषी मुकेश की मां कोर्ट में ही रो पड़ीं और दोषियों को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा।
Leave a Reply