नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में निर्भया केस की सुनवाई टल गई है। अब इस केस की सुनवाई मंगलवार को होगी। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। साथ ही हाई कोर्ट ने पांच फरवरी को दोषियों को एक हफ्ते का समय दिया था, जिसमें वह अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाई कोर्ट से पहले केंद्र सरकार ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में यह मांग की गई थी कि जिन दोषियों ने अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर लिया है, उन्हें एक-एक करके फांसी दे दी जाए।दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज निर्भया रेप और मर्डर केस के चारों दोषियों को फांसी की तारीख तय करने को लेकर सुनवाई होगी।
अधिकारियों ने अदालत को यह भी बताया कि मौत की सजा पाए चार दोषियों में से तीन ने अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर लिया है। दोषियों में से एक अक्षय की दया याचिका बुधवार को राष्ट्रपति ने खारिज कर दी, जिसके बाद तिहाड़ प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
अक्षय, मुकेश और विनय अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर चुके हैं। चौथे दोषी पवन ने अभी तक क्यूरेटिव और दया याचिका के अधिकार का प्रयोग नहीं किया है, जोकि उनके लिए अंतिम न्यायिक और संवैधानिक अधिकार है।
Leave a Reply