नेपाल पीएम ने सीमा मुद्दों को जल्द सुलझाने का भारत से किया आग्रह

भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच लंबित सीमा मुद्दे द्विपक्षीय रूप से हल होने चाहिए। उन्होंने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त बयान में ये बात कही। प्रचंड ने कहा, मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि बातचीत के जरिए सीमा मुद्दों को सुलझाया जाए।

नेपाल के प्रधान मंत्री की टिप्पणी कालापानी-लिंपियाधुरा-लिपुलेख ट्राई-जंक्शन क्षेत्र पर दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय विवाद के संदर्भ में थी, जिस पर दोनों देश दावा करते हैं।

उन्होंने मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया। प्रचंड ने दिल्ली में हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया है। मैं नेपाल में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *