NCP नेता बोले गडकरी से, कर दिया पवार ने क्लीन बोल्ड, जानें सुरजेवाला-अखिलेश की भी प्रतिक्रियाएं

NCP नेता बोले गडकरी से, कर दिया पवार ने क्लीन बोल्ड, जानें सुरजेवाला-अखिलेश की भी प्रतिक्रियाएं

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में मंगलवार को एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सुबह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ देर बाद उप मुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से विपक्षी पार्टियों को जश्न मनाने का मौका मिल गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता नवाब मलिक ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता नितिन गडकरीजी कह रहे थे कि क्रिकेट और राजनीति में कभी भी और कुछ भी हो सकता है, शायद वे भूल गए थे शरद पवार इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष रह चुके हैं, कर दिया ना क्लीन बोल्ड।

मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अपने पद से इस्तीफा देना महाराष्ट्र की जनता की जीत है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर फडणवीस और अजित पवार से माफी मांगने के लिए कहा है।

सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही भी सुनिश्चित करने का है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि आज संविधान दिवस पर संविधान को मानने वालों की जीत हुई है और नकारने वालों की करारी हार।

विशेष सांविधानिक शक्ति के दुरुपयोग के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए किसी और को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, जिनकी ‘भोर की भूल’ ने आज देश को सारे विश्व के सामने शर्मिंदा किया है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज ही बुधवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था, लेकिन फडणवीस व अजित ने इसका इंतजार किए बगैर ही इस्तीफा दे दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *