नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के लिए बनते जा रहे नासूर, फिर शुरू पार्टी के कलह

Politics:- पंजाब में मिली हार के बाद भी कांग्रेस में अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई है। यह पार्टी के नेताओ के मध्य मतभेद जारी है। नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के लिए कलह बनते जा रहे हैं। वही अब पंजाब कांग्रेस के प्रभारी ने इनके खिलाफ ओपन जंग आरंभ कर दी है। कांग्रेस प्रभारी ने हाई कमान से यह अपील की है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। हरीश के इस एक्शन ने एक बार पुनः नवजोत सिंह सिद्धू की समस्या को बढ़ा दिया है।

हरीश ने सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखते हुए कहा है कि वह सिद्धू से स्पष्टीकरण मांगे क्योंकि वह पार्टी की नीतियों और उद्देश्य से अलग चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हरीश की इस अर्जी पर हाई कमान ने एक्शन लेने का विचार किया है। वही हरीश ने मीडिया कर्मियों को इस सवाल का जवाब देते हुए कहा यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है जिसपर हम बात नहीं करना चाहते।
जानकारी के लिए बात दें कांग्रेस और सिद्धू के मध्य कई बार मतभेद हुआ है। जब कांग्रेस के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी बने तब भी कांग्रेस विरोधी नीतियों के चलते सिद्धू सुर्खियों में रहे हैं वही जब पंजाब में कांग्रेस की करारी हार हुई तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इनसे इस्तीफा मांग था जिसके बाद इन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *