सोनिया गांधी: ईडी हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से पूंछताछ कर रही है। कांग्रेस नेता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वही कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा में अपना पक्ष रखते हुए कांग्रेस को लताड़ लगाई है। नड्डा ने एक बयान देते हुए कहा कांग्रेस जो आज विरोध प्रदर्शन कर रही है वह कोई सत्याग्रह नही है बल्कि असत्य के लिये आग्रह है।
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन के माध्यम से सत्य को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मसला जो वह उठा रहे हैं इसका देश हित या पार्टी हित से कोई संबंध नही है। यह तो एक परिवार को बचाने का षड्यंत्र है यह नीति है सत्य को ढकने की जो सफल नही हो सकती।
उन्होंने आगे कहा, करोड़ो रूपये का घोटाला हुआ है। उस घोटाले के बारे में जवाब देना जरूरी है। लेकिन यह परिवार किसी की नही सुनता यह खुद को न्याय से ऊपर आँकता है। यदि कोई हिमाकत करे इनसे कुछ पूंछने की तो इन्हें समस्या होने लगती है यह उसका विरोध करने लगते हैं।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मानी लॉड्रिंग को लेकर आये फैसले को इंगित करते हुऐ कहा, पीएमएलए व ईडी समान है। कानून अपना काम कर रहा है कानून के सामने अपनी बात रखना सभी का अधिकार है। लेकिन खुद को कानून से ऊपर देखना गलत है। देश नियमों से चलता है कांग्रेस को नियमों के विरुद्ध नही जाना चाहिए। क्योंकि नियम सभी के लिये समान है और कानून को जवाब देना सभी की जिम्मेदारी।
Congress protests not ‘Satyagrah’, but an attempt to hide the truth. They are protesting to protect a family, not the country. pic.twitter.com/IuPxQcUir1
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 27, 2022
Leave a Reply