Mustard Oil Loot Video : कंटेनर पलटने के बाद सरसों तेल लूटने की मची होड़, लोग बाल्टी भर-भर कर ले गए

भिंड जिले के मिहोना क्षेत्र में बालाजी धाम के पास सरसों के तेल से भरा एक कंटेनर पलट गया, जिसके बाद सरसों के तेल की लूटपाट मच  गई। कंटेनर से बह रहे सरसों तेल को लूटने के लिए लोगों की होड़ लग गई। लोग जान जोखिम में डालकर कंटेनर से बह रहे सरसों तेल को अपने बर्तनों और डिब्बों में भरने लगे। भीड़ लगातार कंटेनर से निकल रहे सरसों के तेल को बाल्टी और डिब्बे में भर कर ले जाती रही। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ऐसा ना करने की समझाने की कोशिश की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। फिर पुलिस के जवानों ने कंटेनर से दूर करने के लिए लोगों को खदेड़ना शुरू किया। कंटेनर में करीब 31,400 लीटर सरसों का तेल था। एक ऑटो को बचाने के चक्कर में चालक ने कंटेनर को खेत की तरफ मोड़ दिया जिससे वह खेत में पलट गया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *