दिल्ली| भारत मे हिन्दू मुस्लिम को लेकर आय दिन राजनेताओं के बयान सामने आते रहते हैं। अक्सर हमने देखा है राजनेता इन्ही दो धर्मो के इर्द गिर्द अपनी राजनीति करते हैं और लोगो को लुभाने की कोशिश करते हैं। वही कई बार हमने सुना है कि लोग कह देते हैं कि भारत मे मुस्लिम असुरक्षित है। अब इसी को लेकर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने एक बड़ा बयान दिया है जिसमे उन्होंने कहा है कि भारत मे मुसलमान पाकिस्तान से अधिक सुरक्षित है। वही देश भर में उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें भाजपा महासचिव ने यह बयान कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर जाने के बाद दिया है। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में 125 करोंड लोगो के हित के लिए काम कर रही है। वही यह ढांचा बना रही है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का हर राज्य विकास के पथ पर अग्रसर हो। सभी लोग सम्रद्ध बने और देश का विकास हो।
उन्होंने आगे कहा, भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता कभी आराम नहीं करता वह पूरे साल देश के लिए काम करता है। भाजपा के कार्यकाल में हर मुस्लिम सुरक्षित महसूस कर रहा है। मोदी सरकार लगातार मुस्लिम की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उनके लिए कदम उठा रही है। आज भारत मे मुसलमान पाकिस्तान से ज्यादा सुरक्षित है।
Leave a Reply