बिहार| बिहार के पूर्वी चंपारण में के कैथवलिया में विश्व के सबसे ऊंचे (270 फीट) विराट रामायण मंदिर का निर्माण अगले महीने शुरू होने जा रहा है। इस मंदिर के निर्माण के लिए एक मुस्लिम व्यक्ति ने तकरीबन ढाई करोंड रुपए की जमीन मुफ्त में देकर मिशाल कायम की है।
सूत्रों के मुताबिक इन रामायण मंदिर के निर्माण के लिए 125 एकड़ जमीन की जरूरत है। अभी तक इस मंदिर के के लिए महज एक एकड़ की जमीन मिली है। वही इस मंदिर निर्माण के लिए कैथवलिया के जमींदार इश्तयाक मोहम्मद खान ने 23 कट्ठा का प्लॉट मंदिर निर्माण के लिए दान कर दिया। इसकी कीमत करीब ढ़ाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके पहले भी इनके परिवार की तरफ से मंदिर के लिए जरूरी जमीन की व्यवस्था में सहयोग दिया गया है।
इश्तयाक का कहना है कि वह भारत मे शान्ति की भावना स्थपित करना चाहते हैं उनका उद्देश्य है कि हिन्दू और मुस्लिम के बीच मतभेद न हो सभी एकता से एकजुट होकर रहे। वही हर किसी की अपनी अपनी आस्था होती है कोई भी आस्था के नाम पर झगड़ा न करे। इसी संदर्भ में पटना महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल कहते हैं कि यदि इश्तियाक के परिवार ने जमीन ना दी होती तो मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता।
जानकारी के लिए बता दें इस रामायण मंदिर के निर्माण का डिजाइन तैयार करने में अहमदाबाद के आर्किटेक्ट पीयूष सोमपुरा और इंटीरियर डिजाइनर नवरत्न रघुवंशी की मदद ली गई है। मंदिर का निर्माण 2027 तक करने की योजना है।
Leave a Reply