एंप्लॉय की छटनी पर बोले मस्क मेरे पास कोई अन्य ऑप्शन नही था

देश– ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने भारत के ट्वीटर कर्मचारियों की छटनी कर दी है। लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोग एलन मस्क की निंदा कर रहे हैं। लेकिन मस्क इसे ट्वीटर की आवश्यकता बता रहे हैं।
मस्क का कहना है कि रोज ट्विटर घाटे में जा रहा है। हमारे पास इसके अलावा कोई अन्य विकल्प नही था। कम्पनी को चार मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है।
मस्क ने ट्वीट करते हुए एम्प्लॉय की छटनी पर पहली बार अपना पक्ष रखा। वह बोले , मेरे पास लोगों को नौकरी से निकालने के अलावा दुर्भाग्य से दूसरा कोई विकल्प नहीं था. 
कंपनी को प्रतिदिन चार मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है. बाहर निकाले गए सभी लोगों को तीन महीने की एक्सट्रा सैलरी दी गई है जो कि कानूनी रूप से आवश्यक से 50% अधिक है.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *