मुकुल रॉय की Z सिक्योरिटी गृह मंत्रालय ने वापस ली

पश्चिम बंगाल में BJP का दामन छोड़कर अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्यता लेने वाले सीनियर नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) की केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली गई है। साल 2017 में TMC छोड़कर BJP में आने के बाद मुकुल को गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कवर दिया था। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय को भी मंत्रालय की ओर से सुरक्षा दी गई थी। हालांकि 2021 के चुनाव के बाद मुकुल अब वापस TMC में चले गए।

CRPF के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह रॉय की सुरक्षा वापस ले ली गई है। TMC कैडर से संभावित खतरे को देखते हुए मुकुल रॉय की सुरक्षा चुनाव से Z कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया गया था। CRPF के 33 जवान 3 पाली में रॉय की सुरक्षा में लगाए गए थे। 

रॉय ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि उनके TMC शामिल होने के तुरंत बाद केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली जाए। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय की की CISF सुरक्षा भी पिछले हफ्ते वापस ले ली गई। शनिवार को मुकुल रॉय ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही CRPF कर्मियों को अपनी सुरक्षा से हटा दिया है। लेकिन CRPF ने कहा कि जवान अभी भी ड्यूटी पर हैं।

शुभ्रांशु को Y कैटेगरी सुरक्षा मिली हुई थी। उनकी सुरक्षा शनिवार को वापस ले लगी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह नियमों के अनुसार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि अगर कोई सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति सुरक्षा नहीं चाहता है तो उसके सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा सकती है।

मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस लेने का फैसला ऐसे वक्त में हुआ है, जब कि बंगाल बीजेपी में बड़ी बगावत के संकेत मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BJP के तमाम विधायकों को TMC के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। TMC के नेताओं ने भी दावा किया है कि जल्द ही BJP के 20 से अधिक विधायक उनकी पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *