MP-MLA के परिजन को नहीं देगें टिकट, अंतिम फैसला लेगें PM MODI और शाह

[object Promise]

नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय में जारी इस बैठक में पार्टी इन चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लेगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेता शामिल हुए।

आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी इन चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लेगी।

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह के सामने आए है, उनपर विचार करने के बाद अंतिम फैसला श्री मोदी व शाह ही लेगें।

पीएम नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चैहान समेत कई नेता शामिल हैं।

बैठक में पीएम श्री मोदी व गृहमंत्री श्री शाह ने दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्णय लिया है कि हरियाणा में वह किसी भी सांसद व विधायक के परिजन को टिकट नहीं देगें।

गौरतलब है कि भाजपा ने इन दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह निर्णय लिया है कि हरियाणा में वह किसी भी सांसद – विधायक के परिजन को टिकट नहीं देगी।

हालांकि इस फैसले से उलट एक नाम है। यह नाम राज्यसभा सांसद चैधरी वीरेंद्र सिंह की पत्नी और उचाना से मौजूदा विधायक प्रेमलता का है। प्रेमलता हिसार से लोकसभा सांसद विजेंद्र सिंह की मां हैं।

गौरतलब है कि इस बैठक से पहले रविवार को भाजपा आगामी 21 अक्टूबर को 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने रविवार को इस उपचुनाव के लिए 13 राज्यों के 32 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है।

इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, असम, केरल, मेघालय, मध्य प्रदेश, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना और राजस्थान राज्य शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *