MP में 20 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी

[object Promise]

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द बड़ी शिक्षक भर्ती होने वाली है। शिक्षा मंत्री डॉ प्रभु चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। मध्य प्रदेश में लम्बे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होने वाली है । 2020 युवाओं के लिए कई अवसर लेकर आएगा. प्रदेश में 20 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी है । स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि प्रदेश में जल्द ही 20 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी शुक्रवार 27 दिसम्बर को रायसेन जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में जानकारी देते बताया कि प्रदेश में 20 हजार से अधिक शिक्षकों कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है इसमें 17 हजार उच्चतर माध्यमिक शिक्षक होंगे और 5 हजार 600 माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी यह भर्ती प्रक्रिया जनवरी 2020 यानी अगले महीने से शुरू होगी। इससे प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *