36 हजार मंदिर तोड़कर निर्मित हुई मस्जिद, हिन्दू फिर वापस लेगा:- भाजपा विधायक

राजनीति:- इस समय पूरा भारत हिन्दू मुस्लिम विवाद से घिरा हुआ है आज भारत मे आपसी सद्भवना खत्म हो चुकी है और हर कोई हिन्दू और मुस्लिम को दो अलग अलग वर्ग में देखता है कोई उन्हें इंसान के तौर पर नहीं देखता बल्कि उन्हें उनके मजहब के आधार पर देखता है और उसी के अनुसार उनके प्रति अपने मन मे छवि बनाता है। आज स्थिति ऐसी है की हर मस्जिद के पीछे कोई न कोई हिन्दू तार जुड़ता है और वर्षो पुराने इतिहास को कुरेद कर उसपर राजनीतिक स्वार्थ की रोटियां सेंकी जा रही है। 

राजनेता अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए जनता को दो वर्गों में विभक्त करने में जुटे हुए हैं और उन्हें हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद के नाम पर आपस में लड़वाकर अपना लाभ ढूंढ रहे हैं। वही इस हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई का पूरा आरोप विपक्ष भाजपा के माथे मढ़ रहा है और भाजपा को देश में खत्म होते भाईचारे के भाव का जिम्मेदार बता रहा है। विपक्ष का कहना है कि जबसे देश की बागडोर भाजपा के हाथों में गई है देश मे भाईचारा खत्म हुआ है और मतभेद बढ़ गया है।
वही अब इस बीच कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा का हिन्दू मुस्लिम वाला सुर्खियों में है।क्योंकि उन्होंने यह दावा किया है कि 36 हजार मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। हम किसी को नमाज पढ़ने से नहीं रोकते हम उन्हें कहीं और नमाज पढ़ने की इजाजत दे सकते हैं लेकिन मंदिर के ऊपर नहीं। हिन्दू कानूनी तौर पर इन सभी 36 हजार मंदिरों का दावा करेंगे और मस्जिद की जगह पुनः हम मंदिर देखेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *