राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में आ गया मानसून, अब होगा पानी-पानी

Weather Update नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में आज मानसून दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज से दिल्ली में बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं, इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और गुजरात में भी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में रविवार को भीषण गर्मी से दिल्लीवासी खासे परेशान नजर आए। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम में बदलाव होगा और दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके बाद मंगलवार से शनिवार तक रुक-रुक कर बारिश होगी, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस महीने के अंत तक दिल्ली में भी मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज से दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून देगा दस्तक

वहीं, उत्तर भारत के राज्यों पर नजर डालें तो लखनऊ (Lucknow) में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता सकता है. इस दौरान बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बारिश भी होते दिख सकती है. वहीं, कल से अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना जतायी गई है. 

उत्तर भारत के राज्यों में बारिश

बिहार में बीते कुछ दिनों से कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना में भारी बारिश समेत आंधी तूफान के आसार हैं. पटना में न्यूनतापमान 33 डिग्री रह सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है. उत्तराखंड का हाल देखें तो यहां देहरादून में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं अधिक्तम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है और अगले कई दिनों तक बारिश होते दिख सकती है. वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है वहीं अगले कई दिनों तक बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *