मोहन भागवत ने किया खुलासा, भारत इस समय तक होगा विश्व गुरु

देश– बीते कई दिनों से भारत के हिन्दू राष्ट्र बनने और विश्व गुरु बनने की बातें उठ रही हैं। अब इस बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के धर्म गुरु बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मोहन भागवत ने कहा, भारत विश्व गुरु बनने के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। भारत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई प्रकार की भ्रामक बातें लोगों के बीच फैलाई जा रही हैं। हम आने वाले 20-30 साल में विश्व गुरु होंगे। कोई भी हमसे तार्किक तौर पर मुकाबला नहीं कर पाएगा।
1857 की क्रान्ति के बाद भारत को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाई गई। लोगों ने हमको लेकर कई तरह के तर्क दिए। लेकिन विश्व मे स्वामी विवेकानंद जी ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। हमने बीते कई सालों में बहुत कुछ हासिल किया है। लेकिन लोग आज भी विश्व स्तर पर इन चीजों का दुष्प्रचार कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *