Sugarcane Price : केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने गन्ने के दाम में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से गन्ने की खेती करने वाले किसानों को गन्ने की बिक्री पर अधिक लाभ प्राप्त होगा। अब चीनी मिलें किसानों को गन्ना की खरीद पर 305 रुपये प्रति क्विंटल का भाव देंगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी साल 2022 से 2023 तक के लिये की गई है। केंद्र की मोदी सरकार के इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उन पर निर्भर रहने वालों को फायदा होगा। इससे उन लोगो को भी लाभ होगा जो चीनी मिल में काम कर रहे हैं।मोदी सरकार के इस निर्णय से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
सरकार की ओर से कहा गया है कि 8 साल में एफआरपी में 34 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। चीनी की कीमतों में गिरावट को रोकने के लिए सरकार ने प्रति किलो चीनी की कीमत 31 रुपये निर्धारित किया है। इसके अलावा खबर है कि किसानों के बकाया भुगतान को चुकाने के लिये चीनी मिलों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय मदद दी गई है।
जानकारों का कहना है की गन्ने के बीते सीजन में चीनी मिलों ने 1.15 लाख करोड़ रुपये का 3,530 लाख टन गन्ना खरीदा है। व्हीट साल 2022-23 में 3,600 लाख टन से ज्यादा गन्ना खरीदी की उम्मीद है। इस की कीमत 1.20 लाख करोड़ रुपये हो सकती है।
Leave a Reply