अहमदाबाद। मोदी अपनी पत्नी मोनिका मोदी से (divorce) डाइवोर्स लेने जा रहे हैं। भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन राजीव मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद की फैमिली कोर्ट में मोदी दंपती ने एक दूसरे की सहमति से तलाक की अर्जी लगाई।
26 साल के दांपत्य जीवन के बाद इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया है। तलाक के बदले राजीव पत्नी मोनिका को 200 करोड़ रुपए देंगे। ये पैसे तलाक अर्जी के साथ ही एस्क्रो एजेंट (एक तरह से कस्टोडियन) के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं।
उनकी शादी को 26 साल हो गए हैं। लेकिन पिछले दो महीने से राजीव और मोनिका दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव की बात उजागर हुई। उनका एक 17 साल का बेटा भी है, जो राजीव मोदी के साथ ही रहेगा।
वकील सुधीर नानावटी ने बताया कि तलाक की अर्जी में दोनों ने एक दूसरे पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। अर्जी में लिखा गया है अब हमें साथ रहना पसंद नहीं है, इसलिए हम तलाक चाहते हैं। स्त्रोत: अमर उजाला, भाष्कर
Leave a Reply