नई दिल्ली। नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित हुए मिस कोहिमा ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2019 का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है।
दरअसल बीते 5 अक्टूबर को कोहिमा में इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान जब मॉडल्स से सलाव किए गए तो विकोनू साचू भी स्टेज पर थी, उस समय उनसे भी सवाल किया गया कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के लिए बुलाया तो वो उनसे क्या कहना चाहेंगी?
इसी सवाल का जवाब देते हुए विकोनू साचू ने कहा, अगर मुझे भारत के प्रधानमंत्री आमंत्रित करते हैं तो मैं उन्हें गाय से ज्यादा महिलाओं की स्थिति पर फोकस करने की अपील करूंगी।
विकोनू ने बड़े ही सूझबूझ के साथ इसका जवाब दिया। उनके जवाब को सभी पंसद कर रहे हैं। उनका जवाब चर्चा में आ गया और यह इनदिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
बता दें कि विकोनू सानू ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- अगर मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत के लिए बुलाते हैं तो मैं उनसे गाय से ज्यादा महिलाओं की हालत पर ध्यान देने की अपील करूंगी।
विकोनू सानू का यह जवाब सुनकर पैनल के जज के साथ साथ वहां मौजूद सभी लोग भी दंग रह गए। इसका वीडियो रियाज अहमद नाम के यूजर ने आज ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
देखते ही देखते कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसपर जमकर चर्चाएं होने लगी। बात करें मॉडल विकोनू सानू की तो, वह 18 साल की है और अभी पढ़ाई कर रही है।
आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को हुए इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में 23 साल की ख्रीएनुओ लिआजेत्सु ने इस कॉन्टेस्ट को जीत कर मिस कोहिमा 2019 का खिताब अपने नाम किया।
साथ ही 19 साल की ख्रीलीविएनुओ सुहो को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया. वहीं 18 साल की विकोनू सानू मिस कोहिमा 2019 की सेकंड रनर-अप रहीं।
Miss Kohima (Nagaland) 2019 beauty pageant contestant was asked:
‘If PM of our country Modi invites you to chat with him, what would you say?”
She replied: “If I were invited by the PM of India, I would tell him to focus more on women instead of cows.” pic.twitter.com/SOh3K3HgdA
— Uzair Hasan Rizvi (@RizviUzair) October 14, 2019
Leave a Reply