मायावती करेगी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन

उत्तरप्रदेश: बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर एक ट्वीट के माध्यम से यह घोषणा की है। उन्होंने लिखा 1. सर्वविदित है कि देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, 2. बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर श्री जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूँ। मायावती के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। तो आइये देखते है यूजर्स क्या कह रहे हैं मायावती के इस निर्णय पर..

 

एक यूजर मायावती पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहता है कि भाजपा की अघोषित प्रवक्ता मायावती कभी भी मोदी के गलत नीतियों का विरोध नहीं करती हैं ऐसा क्यों गरीबी भुखमरी बेरोजगारी और महंगाई का विरोध करो डर की राजनीति बंद करो। ईडी सीबीआई जांच के डर से राजनीति नहीं होता है। वही एक यूजर कहता है कि मनुवादियों के पेट में दर्द शूरू होने लगा है। पूरा बहुजन समाज बहन जी के साथ है। उपराष्ट्रपति का समर्थन बहुजन मूवमेंट को ध्यान में रखते हुआ, उसके लिए पूरा बहुजन समाज बहन जी का आभारी है। एक यूजर कहता है कि बस यही हो रहा है थोड़ा सा दबाव डालकर ये लोग हमारे नेताओ को खत्म कर रहे है उत्तरप्रदेश में दो बहुजन पार्टियां है बहुजन पार्टी और सपा लेकिन कहते है न की दो जानो की लड़ाई में कोई तीसरा बाजी मार जाता है बस यही हुआ है मायावती जी और अखिलेश जी की लड़ाई में बीजेपी बाजी मार गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *