Mansoon 2022 नई दिल्ली । देशभर के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, दिल्ली-NCR समेत छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं राजस्थान और गुजरात में भी बारिश शुरू हो गई है। 8 जुलाई तक आने वाला मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है।
मौसम विभाग ने बताया है, कि गुजरात और राजस्थान में शुक्रवार को मौसम की पहली बारिश के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले पूरे देश में पहुंच गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सामान्य 1 जून की तारीख से तीन दिन पहले 29 मई को शुरू हो गया था। मौसम विभाग ने बताया है, कि सामान्य 8 जुलाई की तारीख से छह दिन पहले शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश में दस्तक दे दी है।
पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश हुई। अभी तक इन इलाकों में बारिश नहीं हुई है। हालांकि, देश में शनिवार को बारिश में पांच फीसदी की कमी दर्ज की गई है। IMD के अनुसार, राजस्थान को छोड़कर, मानसून के मुख्य क्षेत्र में आने वाले सभी राज्यों में अब तक कम मानसूनी बारिश हुई है। मुख्य मानसून क्षेत्रों में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा शामिल हैं, जो वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली और हरियाणा में आज भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 3 जुलाई को मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Leave a Reply