MANN KI BAAT : आइये, CELEBRATE करें भारत की नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों को दीपावली पर : PM मोदी

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज माह के अंतिम रविवार (27 अक्टूबर) को एक बार फिर रेडियो के माध्यम से मन की बात की। उन्होंने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कई संदेश दिए।

UPDATES :-

  • आज दीपावली का पावन पर्व है। आप सबको दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं: पीएम

  • आजकल दुनिया के अनेक देशों में दिवाली मनायी जाती है। इसमें सिर्फ भारतीय समुदाय शामिल होता है, ऐसा नहीं है बल्कि अब कई देशों की सरकारें, वहां के नागरिक दिवाली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। एक प्रकार से वहां ‘भारत’ खड़ा कर देते हैं: पीएम

  • साथियो, दुनिया में festival tourism का अपना ही आकर्षण है। हमारा भारत, जो country of festivals है, उसमें festival tourism की भी अपार संभावनाएं हैं। हमारा प्रयास होना चाहिये कि हम त्योहारों का प्रसार करें: पीएम

  • मेरे प्यारे देशवासियो, पिछली #MannKiBaat में हमने तय किया था कि इस दीपावली पर कुछ अलग करेंगे। मैंने कहा था – आइये, हम सभी इस दीपावली पर भारत की नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों को celebrate करें, यानी #BharatKiLaxmi का सम्मान: पीएम

  • BharatKiLaxmi की ऐसी अनेक कहानियां लोगों ने share की हैं। आप जरुर पढ़िये, प्रेरणा लीजिये और खुद भी ऐसा ही कुछ अपने आस-पास से share कीजिये और मेरा, भारत की इन सभी लक्ष्मियों को आदरपूर्वक नमन है: पीएम

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *