कनाडा में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा साथ ही लिखे मिले अपशब्द, भारत ने लिया ये एक्शन

डेस्क। कनाडा में एक हिंदू मंदिर में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है ऐसी खबर देखने को मिल रही है। इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी है। भारतीय दूतावास ने वहां की सरकार के समक्ष इसको लेकर कड़ी आपत्ति भी जताई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस इस मामले की घृणा अपराध के रूप में जांच करने में जुट चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ओंटारियो प्रांत के रिचमंड हिल में शहर के विष्णु मंदिर में स्थापित महात्मा गांधी की पांच मीटर ऊंची प्रतिमा को किसी ने बुधवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि हमलावर ने उस प्रतिमा पर अपशब्द भी लिखे थे। वहीं बता दें कि गांधी जी की प्रतिमा तीन दशकों से अधिक समय से स्थापित है।

भारतीय उच्चायोग की ओर से इसको लेकर ट्वीट किया गया है। उन्होंने लिखा – “भारतीय समुदाय को आतंकित करने की कोशिश करने वाले इस घृणा अपराध से हम बहुत दुखी हुए हैं। इससे यहां के भारतीय समुदाय में चिंता और असुरक्षा बढ़ी है। हमने जांच करने और अपराधियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क भी किया है।”

इसके साथ ही टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के ओफ्फिशल ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट भी किया गया कि “रिचमंड हिल के विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने से हम काफी व्यथित हैं। बर्बरता के इस आपराधिक, घृणित कृत्य ने कनाडा में भारतीय समुदाय के लोगों की भावनाओं को बहुत आहत किया है।”

बता दें कि कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। इस घटना से उन भारतीयों में काफी आक्रोश की खबरे भी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की शिकायत दर्ज कर जांच-पड़ताल में लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *