लातूर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों की कजर्माफी तो करती है, लेकिन किसानों की नहीं। यह बात कांग्रेस नेता गांधी ने रविवार को महाराष्ट्र के लातूर में पार्टी उम्मीदार के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि नोटबंदी, जीएसटी का उद्देश्य गरीबों की जेबों से पैसा निकाल कर अमीरों को देना था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम होगा। उन्होंने मंच से पूछा कि क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ?
राहुल गांधी ने आगे कहा कि किसानों के संकट, नौकरियों की कमी पर मीडिया चुप है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 15 अमीर लोगों का 5.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया।
Leave a Reply