MAHARASHTRA & HARYANA ASSEMBLY ELECTION : कार्यकताओं की मेहनत को PM मोदी और शाह ने सराहा

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित नजर आई। इस खुशी को कार्यकताओं के साथ शेयर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

शाह ने कहा कि आज दोनों राज्यों में भाजपा के विजय के अवसर पर हम यहां एकत्रित हुए हैं तो सबसे पहले मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय से धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं।

मैं आप सबके माध्यम से देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को इस बात की विशेष बधाई देना चाहता हूं कि मोदी-2 में पहले दोनों चुनाव भाजपा जीतकर आगे बढ़ रही है। हरियाणा में गत विधानसभा चुनाव से अपने वोट में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए हम सबसे बड़े दल बनकर उभरे हैं और इसके लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं।

PM मोदी के भाषण का UPDATE :-

– मैं सबसे पहले दिवाली का आरंभ होने से पूर्व ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने भाजपा और हमारे साथियों के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं इसके लिए मैं उनका अंत:करण से अभिनंदन करता हूं, उनका साधुवाद करता हूं: पीएम मोदी

  • भाजपा महाराष्ट्र इकाई और भाजपा हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता, उन्होंने भी जनता का विश्वास जीतने में अथाह प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त किए, उनका भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं: पीएम मोदी

  • महाराष्ट्र में हमें गत चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, हरियाणा में सिर्फ 2 सीटों का बहुमत था, इसके बावजूद भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने सबको साथ लेकर दोनों राज्यों की जो सेवा की और अविरत कार्य करते रहे, ये उसी का परिणाम है कि उनपर जनता ने दोबारा अपना विश्वास जताया है: पीएम मोदी

  • हरियाणा अपने आप में एक अभूतपूर्व विजय है क्योंकि इन दिनों एक सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करके दोबारा जीतने की घटनाएं बहुत कम होती है और ऐसे वातावरण में दोबारा सबसे बड़े दल के रूप में विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करके आना बहुत बड़ी बात है: पीएम मोदी

  • महाराष्ट्र में गत 50 वर्ष में एक भी मुख्यमंत्री लगातार पूरे 5 वर्ष तक सेवा नहीं कर पाया। 5 वर्ष तक मुख्यमंत्री के रूप में लगातार कार्य करने का काम 50 वर्ष बाद देवेंद्र जी ने किया: पीएम मोदी

  • जो लोग हरियाणा की राजनीति जानते हैं उनको पता है कि किसी भी दल के साथ हमें समझौता अगर करना होता था तो ज्यादातर उन दलों की टर्म एंड कंडीशन पर कभी 5 तो कभी 10 सीटों पर और वो भी जो वो कहें उन सीटों पर लड़ना पड़ता था: पीएम मोदी

  • जो लोग हरियाणा की राजनीति जानते हैं उनको पता है कि किसी भी दल के साथ हमें समझौता अगर करना होता था तो ज्यादातर उन दलों की टर्म एंड कंडीशन पर कभी 5 तो कभी 10 सीटों पर और वो भी जो वो कहें उन सीटों पर लड़ना पड़ता था: पीएम मोदी

  • भाजपा और शिवसेना ने मिलकर के 5 साल तक महाराष्ट्र में स्थिर शासन दिया और इस बार भी इस गठबंधन को महाराष्ट्र की जनता ने विजयी बनाया: पीएम मोदी

  • मैं हरियाणा और महाराष्ट्र के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उनकी सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: पीएम मोदी

  • देवेंद्र जी और मनोहर जी की टीम को अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। देशवासियों को इस तोहफे के लिए प्रणाम करता हूं। दिवाली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं: पीएम मोदी

  • दीपावली का पर्व आपके परिवार में नया प्रकाश लेकर आए, नई ऊर्जा लेकर आए, नया उमंग लेकर आए और आपका भारत के विकास की यात्रा में समर्थ योगदान जुड़ता चले ये भी शुभकामनाएं देते हुए, मैं फिर एक बार भाजपा की टीम को बहुत बधाई देता हूं, अभिनंदन करता हूं: पीएम मोदी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *