यूपी की तरह महाराष्ट्र में लाया जाए लव जिहाद कानून

देश– श्रद्धा मर्डर केस के बाद से देश मे लव जिहाद का मुद्दा उफान गया है। लोग लव जिहाद के सन्दर्भ में कड़ा कानून लाने की मांग उठा रहे हैं।सांसद नवनीत राणा के पति और बडनेरा से विधायक रवि राणा ने मांग की है कि महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून लाया जाए और उसपर सख्ती से काम हो।
उन्होंने कहा, यह कानून लाना आवश्यक है। क्योंकि राज्य में बेटियां दहशत में है। लव जिहाद सम्बंधित कानून लाया जाना चाहिए और लव जिहाद से लड़कियों को सुरक्षा देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, जो श्रद्धा के साथ हुआ वह बेहत खराब था। आरोपी को इस मामले में सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
आगे रवि राणा ने कहा, ‘हत्यारे को फांसी की सजा दी जानी चाहिए. लव जिहाद के खिलाफ जिस तरह का कानून उत्तर प्रदेश में लागू है, वैसा ही कानून महाराष्ट्र में भी लागू होना चाहिए.’ अपनी यह मांग रखते हुए वडनेरा के विधायक रवि राणा ने कहा कि वे इस मुद्दे को आगामी विधानसभा के सत्र में भी उठाने वाले हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *