डेस्क। शहीद भगत सिंह ने जब आजादी की लड़ाई लड़ी तो उनका फलसफा था कि इश्क करना सभी का पैदायशी हक है, क्यूं न इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए। बेशक भगत सिंह को अंग्रेज सरकार ने फाँसी देकर उनकी सांसें रोक दीं थीं। लेकिन उनके फलसफे को फैलने से वो नहीं रोक सके, उनकी बातें आज भी युवाओं के मन में जोश भर देतीं हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब सीएम भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में जाकर शपथ ली तो उन्हें अनोखे तरीके से याद किया और लोगों को फलसफे का मतलब समझाया।
भगवंत ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के सभी लोगों की है। इनमें वो भी शामिल हैं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया था। हम पहली दफा शहीद के गांव में आए हैं लेकिन शहीद भगत सिंह को तो रोजाना याद किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर करके आजादी की जो अलख जगाई थी उसी का यह परिणाम है कि हम आज आजाद भारत में सांसे ले रहे हैं। मान ने कहा कि आज से ही काम करना शुरू कर देते हैं। पहले ही 70 साल की देर हो चुकी है। अब हमने और देर की तो बहुत ज्यादा गलत हो जाएगा।
भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह 12.30 बजे होना था लेकिन देरी हुई और ये 1.25 बजे शुरू हो सका। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद खटखड़कलां में इस समारोह का हिस्सा बने। मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। मान ने पंजाब के सभी लोगों को समारोह में आमंत्रित भी किया था। उनका तर्क था कि उनके साथ 3 करोड़ लोग भी शपथ लेंगे।
Leave a Reply