LIVE MAHARASHTRA ASSEMBLY ELECTION : जुहू में डाला अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने वोट

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए मैदान में उतरे कुल 3,237 उम्मीदवारों में से केवल 236 महिलाएं हैं और शेष 3,001 पुरुष हैं। भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में, सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र अहेरी और सबसे छोटा मुंबई में धारावी है, लेकिन मतदाताओं के लिहाज से, 554,827 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा पनवेल सबसे बड़ा क्षेत्र है और 27,980 मतदाताओं के साथ वर्धा सबसे छोटा है।

जहां चिपलून में केवल तीन उम्मीदवार हैं वहीं, नांदेड़ दक्षिण में सबसे अधिक 38 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों में, भाजपा ने 164, शिवसेना ने 126, कांग्रेस ने 147, राकांपा ने 121, मनसे ने 101, बसपा ने 262, वीबीए ने 288, सीपीआई ने 16, सीपीआई (एम) ने 8, अन्य पंजीकृत दलों ने 604 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि शेष 1,400 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

राज्य के कुल 8.97 करोड़ मतदाताओं में से 4.68 करोड़ पुरुष और 4.28 करोड़ महिलाएं हैं, साथ ही 2,634 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने 966,661 मतदान केंद्र बनाए हैं और राज्य में मतदान के लिए वीवीपैट ईवीएम की कुल संख्या 135,021 होगी। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

UPDATES :-

  • जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने जुहू में डाला वोट।

  • शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी ने बांद्रा वेस्ट में डाला वोट।

  • महाराष्ट्र में 3 बजे तक 33.50 फीसदी मतदान।

  • मुंबई में जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने डाले वोट।

  • मुंबई में एक्टर रितिक रोशन और अनिल कपूर ने डाले वोट।

  • महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 19 प्रतिशत वोटिंग।

  • अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई में डाला वोट।

  • मुंबई में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने डाला वोट।

  • महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 12 बजे तक 17 फीसदी मतदान।

  • जुहू में अभिनेता वरुण धवन ने वोट डाला।

  • बांद्रा वेस्ट में सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।

  • प्रीति जिंटा, कैलाश खेर, उर्मिला मातोंडकर ने डाला वोट।

  • आमिर खान ने मतदान किया। उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की।

  • एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया अपने मत का इस्तेमाल।

  • शायर गुलजार ने डाला वोट। 11 बजे तक 12.98 फीसदी हुआ मतदान।

  • शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे, पत्नी रश्मी और आदित्य, तेजस ने बांद्रा वेस्ट में वोट डाला।

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता और मां सरिता के साथ नागपुर में वोट डाला।

  • अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बांद्रा वेस्ट में डाला वोट।

  • महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 4.17 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

  • पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने पत्नी लारा दत्ता के साथ बांद्रा पश्चिम में मतदान किया।

  • यूपी के गोरखपुर से सांसद और एक्टर रवि किशन ने गोरेगांव और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने अंधेरी पश्चिम में वोटिंग की।

  • महाराष्ट्र में नागपुर में नितिन गडकरी, मुंबई में पीयूष गोयल, एनसीपी की सुप्रिया सुले और अजीत पवार ने बारामती से वोट डाले।

  • आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भी वोटिंग शुरू होते ही नागपुर में अपना वोट डाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *