लिंगायत मठ प्रमुख डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु की हुई गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के लगे थे आरोप

कर्नाटक- कर्नाटक पुलिस ने लिंगायत मठ प्रमुख डॉ. शिवमूर्ति मुरुगा शरणरु को हिरासत में ले लिया है। शरणरु को दो किशोरियों के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि उनपर एससी एसटी एक्ट के उल्लंघन का भी मामला दर्ज करवाया गया है।

दावा किया जा रहा है महंत की गिरफ्तारी कोर्ट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज हुए बयान के बाद हुई है। जिस दो लड़कियों ने स्वामी जी पर यह आरोप लगाए हैं। उनमें से अभियुक्त जो दूसरे नम्बर की है। वह मठ में वार्डन है। उससे कई घण्टो तक पूंछताछ हुई और इस पूंछताछ में मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है और मठ से निलंबित हुए एसके बसवराजन को दोपहर में अग्रिम जमानत मिल गई।
जानकारी के लिये बता दें अभियुक्त ने एसके बसवराजन पर यह आरोप लगाए थे कि उन्होंने लड़कियों का यौन शोषण किया है और उन्हें डराया धमकाया है। वही उनकी पत्नी यह आरोप लगे थी। उन्होंने अपने पति का इन सभी अपराधों में साथ दिया था। बता दें स्वामी शिवमूर्ति पर पोक्सो के तहत मैसुरू में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वही अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *